बच्चों की आउटडोर एक्टिविटी को न करें नजरअंदाज – Outdoor Activities for Kids
एक समय था जब हम हमेशा घर के बाहर खेलने के बहाने ढूढ़ते रहते थे। जैसे ही मौका मिलता था तरह-तरह के खेलों को घंटों खेला करते थे, जब तक हमारी मां हमें पकड़ कर घर नहीं ले जाती थी। लेकिन आज समय बदल गया है, अब बच्चों को इनडोर गेम खेलना अच्छा लगता है। जिसकी वजह से बच्चों की रेगुलर फिजिकल एक्टीविटी जो कि बहुत जरूरी है नहीं हो पाती है। बच्चों के लिए व्यायाम करना बच्चे की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक है और कुछ अध्ययनों से भी साबित होती है कि जो बच्चे नियमित रूप से व्यायाम करते हैं वे शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं और तनाव का मुकाबला करना आसान होता है।
इसके साथ-साथ व्यायाम से बच्चों में हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे बच्चों की ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है, साथ ही हृदय रोग जैसी बड़ी बीमारियों के जोखिम को भी व्यायाम कम करता है। बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने में व्यायाम बहुत जरूरी होता है। व्यायाम करने के लिए समय निकालना कठिन है लेकिन व्यायाम करने का मतलब पसीना आना या सिक्स पैक एब्स प्राप्त करना नहीं है। व्यायाम को बच्चों में लोकप्रिय बनाने के लिए इसे मजेदार ढ़ंग से किया जाना जरूरी होता है। इससे बच्चे आसानी से व्यायाम को अपने जीवन में उतार सकते हैं।
स्वीमिंग को बनाएं विकल्प
तैराकी एक सबसे बड़ा पूर्ण-शरीरिक व्यायाम है जिसे आपके बच्चें आसानी से खुशी खुशी अपना सकते हैं। इससे शरीर के हर हिस्से का व्यायाम होता है। पानी का हाथ-पैर मारना बच्चों के जोड़ों के लिए अच्छा होता है। इस प्रकार बच्चों के पूरे शरीर की एक्सरसाइज आसानी से हो जाती है और तैराकी बच्चों को खूब भाती भी है।
शाम को बच्चों के साथ घूमने जाएं
सप्ताह के दिनों और सप्ताहांत पर, आप सैर के लिए जा सकते हैं। पार्क में जाने से पार्क के झूलों, स्लाइड और अन्य मजेदार उपकरणों के साथ बच्चे खूब मस्ती करते हैं जिससे शारीरिक विकास में मदद मिलती है। इसके साथ ही साइकिल चलाना भी एक शानदार गतिविधि है, इससे न केवल पैरों का व्यायाम होता है, बल्कि जागरूकता, सतर्कता और संतुलन के लिए यह बहुत अच्छा है। अगर संभव हो तो आप बच्चों को स्कूल पैदल लेकर भी जा सकते हैं।
टीवी देखने का समय निश्चित करें
बच्चों को सक्रिय करने का एक आसान तरीका बच्चों के टीवी देखने के समय में कटौती करना भी हो सकता है। अगर संभव हो तो बच्चों के साथ डांस भी कर सकते है, कई विशेषज्ञ बच्चों को डांस करने का सुझाव देते हैं जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से होता है। बच्चों को यह समझाएं कि इंनडोर गेम के साथ ही आउटडोर गेम्स भी बेहद जरूरी होते हैं।
यह भी पढ़ेंः
- नए साल (2020) की पार्टी! जरूर काम आएंगे ये टिप्स
- आइए जानते हैं साल 2020 में आने वाली छुट्टियों के बारे में
- इस वेलेंटाइन (Valentine’s Day) अपने प्यार को दें प्यार भरा उपहार