दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगे चुनने के ये नियम जरूर आजमाएं
शादी की तैयारियों में सबसे जरूरी दुल्हन का लहंगा होता है। सबसे सुंदर ब्राइडल लहंगे का चुनाव करना आसान नहीं होता है। ये बात तो आप भी मानते ही होंगे। शादी के दिन दुल्हन जो पहनती है उस पर हर किसी का ध्यान जाता है। इस खास पोशाक को चुनते समय बहुत सारा कंफ्यूज़न रहता है। इसी दुविधा या कंफ्यूज़न को दूर करते हैं, चलिए जानते हैं कि ब्राइडल लहंगे को चुनते समय क्या ध्यान में रखा जाना जरूरी है।
1 – अपने शरीर की पहचान
अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के पहने लहंगे को खरीदने की जिद भारी भी पड़ सकती है। क्योकि शरीर के कई आकार होते हैं, और प्रत्येक प्रकार के शरीर के लिए सही कर्व्स पर जोर देने के लिए लहंगे की विभिन्न शैलियां होती हैं। सही ब्राइडल लहंगे का चुनने के लिए जरूरी है कि अपने शरीर के प्रकार का पता लगाएं। और फिर अपने शरीर के प्रकार पर सबसे अच्छा और सूट करने वाला लेहेंगा चुनें।
2 – आपकी हाइट होगी लेहेंगे के लिए राइट
आप किस प्रकार का लहंगा चुनती हैं, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितने लम्बे या छोटे हाइट के हैं। अगर आप दुबली-पतली दुल्हन हैं, तो आपको ऊंची कमर वाले लहंगे पहनने चाहिए जो आपकी ऊंचाई में अपने आप कुछ इंच जोड़ देंगे। लंबी दुल्हनों को अपने लहंगे के लिए अपनी ऊँची एड़ी के जूते छोड़कर लंबी चोली का चयन करना चाहिए। लेंहेंगे के साथ हाइट को बेहतर करने के लिए उन्हीं सैंडल को पहनकर ट्राइल करें, जो आप शादी वाले दिन पहनने वाली हों।
3 – लहंगे का रंग
बहुत कुछ संभव है कि लहंगे के सभी रंग आपकी त्वचा के रंग पर सूट नहीं करेंगे। पारंपरिक लाल अभी भी लोकप्रिय हैं, लेकिन अब आप शादी के लहंगे के कई रंगों में से चुन सकते हैं। आप इस अवसर का उपयोग उन रंगों को खोजने के लिए कर सकते हैं जो आपकी त्वचा की टोन के अनुकूल हों।
4 – दुपट्टा लगाएगा चार-चांद
जब हम ब्राइडल लहंगे की खरीदारी करते हैं, तो हम लहंगे और चोली के काम पर ध्यान देते हैं और दुपट्टा कैसा दिखता है, इस पर ध्यान नहीं देते हैं। याद रखें, आपका अंतिम रूप, आपके पहनावे का एक बड़ा हिस्सा, दुपट्टे से ढका होगा, इसलिए अपने शादी के लहंगे को अंतिम रूप देते समय इसे उतना ही महत्व दें।
5 – यूनीक होना बेहतर होगा
हर दुल्हन एक अनोखा ब्राइडल लहंगा चुनना पसंद करती है। जो आपके सभी खास मेहमानों से अलग हट का हो। कुछ ऐसा एक्सक्लूसिव चुनें जो पहनने में भी आरामदायक हो। साथ ही सभी के लिए आकर्षण का केंद्र भी बना रहे। ध्यान रखें कि यह आपकी शादी है, और आपको एक ऐसा लहंगा चुनना चाहिए जो आपको अच्छा लगे। दूसरों की राय बिल्कुल लें, लेकिन पसंद आपकी होनी चाहिए।