क्या आपने देखा वरूण धवन (Varun Dhawan) का ये हाॅट अंदाज़!
वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने चुलबुले अंदाज की वजह से बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी बेहद लोकप्रिय हैं। वरूण की स्माइल किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी होती है। लेकिन इन दिनों किलर स्माइल के साथ-साथ बरूण अपने सिक्स पैक्स बनाने में जुटे हुए हैं। उनकी मेहनत उनकी हालिया फोटो में साफ देखी जा सकती है। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम एक के बाद एक तीन फोटो शेयर की हैं। जिसमे वे शर्टलेस नजर आ रहे हैं। फोटो में वरूण बेहद फिट और शेप में नजर आ रहे हैं। फोटो को वरूण के फैंस खासे पसंद कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ फिल्मस्टार टाइगर श्राफ और स्वरा भास्कर जैसे कई बाॅलीवुड के सितारे भी वरूण के इस लुक को पसंद कर रहे हैं।
उनके फैंस तो इस बात के भी कयास लगा रहे हैं कि ये तैयारी उनकी आने वाली फिल्म के लिए है। गौरतलब है कि उनकी पिछली फिल्म कुली नंबर 1 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, इस फिल्म में वरूण के साथ-साथ सारा अली खान भी थीं। फिल्म में वरूण और सारा की एक्टिंग की तारीफ हुई थी। अब फैंस को वरूण की अपकमिंग फिल्म्स का बेसबरी से इंतजार है।
Photo: @varundvn
यह भी पढ़ेंः
- रुबिना दिलैक ने जीता बिग बॉस सीजन 14 का खिताब, फिनाले में जमकर हुई मस्ती पढ़ें पूरी खबर!
- क्या आपने देखा वरूण धवन (Varun Dhawan) का ये हाॅट अंदाज़!
- क्या आपने देखा नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का रोज डे वीडियो, फैंस कर रहे हैं बेहद पसंद!