क्या आप सही तरीके से कर रहे हैं अपने हाथ साफ: How to wash your hand for hygiene
सही तरीके से हांथों को धुलना बहुत जरूरी है। यह एक कदम हानिकारक कीटाणुओं के संम्भावित खतरे को बहुत हद तक कम कर सकता है। सभी इन दिनों इस बात का ख्याल रखते हैं कि उनके हांथ साफ हों जो कि अच्छी बात है। लेकिन हाथों की सही तरीके से सफाई बहुत जरूरी है। साबुन कोई भी हो बस आपको सही तरीके से हांथ साफ करना है। आइए जानते हैं हांथों को साफ करने का सही तरीका क्या हैः
सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से गीला करें। पानी का तापमान मायने नहीं रखता है, बस जरूरी है कि आपके हांथ पूरी तरह से गीले हुए हों।
अब अपने हाथों में अच्छी तरह से साबुन लगाएं और अपने हाथों को मलें। हथेलियां, उंगलियां और नाखूनों के नीचे अच्छी तरह से साबुन मलें। आप किसी भी प्रकार के साबुन का उपयोग कर सकते हैं।
कम से कम 20 सेकंड के लिए अपने हाथों को स्क्रब करें। एक अध्ययन के अनुसार औसत व्यक्ति सिर्फ छह सेकंड स्क्रबिंग में खर्च करता है। इसलिए अगर आप हांथ धुलने में कम से कम 20 सेकंड नहीं ले रहे हैं तो आप गलत कर रहे हैं।
अपने हाथों को अच्छे से रगड़ें।
अगर संभव हो तो नल बंद करने के लिए किसी तौलिए का इस्तेमाल करें, क्योकि आपने गंदे हांथों से नल को खोला था।
इसके बाद सबसे जरूरी है कि आप अपने हाथों को अच्छी तरह से सुखा लें। सूखे हाथों की तुलना में नम हाथों में बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं।
ये 5 कर्म देते हैं कई पुण्य कर्मों के बराबर फल: How to increase Punya
हैंड सेनिटाइजर का प्रयोग
कई लोगों को हैंड सैनिटाइजर से हांथों को साफ करना आसान लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं किः
यदि आपके हाथ गंदे या अधिक चिकनाई युक्त हैं तो सेनिटाइजर उतना प्रभावी नहीं होता है।
इस बात की कोशिश करें कि सैनिटाइजर का प्रयोग तभी करें जब आपके आस-पास पानी न मौजूद हो, पानी और साबुन मौजूद होनें पर हाथों को धुलना ही अच्छा विकल्प है।
इस बात का ध्यान रखें कि अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक या अपने हाथों के सूखने सैनिटाइजर को रगड़ें।
1 मिनट में पढ़ेंः
- रुबिना दिलैक ने जीता बिग बॉस सीजन 14 का खिताब, फिनाले में जमकर हुई मस्ती पढ़ें पूरी खबर!
- क्या आपने देखा वरूण धवन (Varun Dhawan) का ये हाॅट अंदाज़!
- क्या आपने देखा नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का रोज डे वीडियो, फैंस कर रहे हैं बेहद पसंद!
- अनुष्का ने शेयर की बेटी के साथ पहली फोटो, विराट की आखों में साफ झलक रही है खुशी!
- Movie – 2021 ईद पर आएगी राधे! (Radhe)
- बेबाक अंदाज और खूबसूरत अदाएंः एक नज़र बाॅलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के फिल्मी सफर पर – Film Career of Bollywood Queen Kangna Ranaut