New Holi song 2022: झूमने पर मजबूर कर देगा खेसारी लाल का ये नया गाना
Khesari Lal Yadav का ‘भतीजवा के होली’ गाना (New Holi song 2022)
होली में भोजपुरी गानों New Holi song 2022 की जबरदस्त धूम देखने को मिलती है। संगीत प्रेमियों के लिए भोजपुरी गानों के बिना रंगों का त्योहार बिल्कुल अधूरा सा लगता है। ऐसा लगता है जब तक स्पीकर पर भोजपुरी गाने नहीं बजते रंगों का त्योहार पूरा ही नहीं हुआ। होली पर इन दिनों खेसारी लाल के नए गाने का क्रेज छाने वाला है। लोगों का उत्साह देखकर तो यही लगता है।
2022 की होली का खास बनाने के लिए खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक गाने रिलीज करने में लगे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में खेसारी लाल ने होली पर कई गाने रिलीज किए हैं। इन दिनों उनका नया होली गाना “भतिजवा के होली” लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी स्टार शोना पांडे भी हैं। म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
अन्नपूर्णा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ये नया म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किया गया है। होली के रंगों के बीच खेसारी लाल-शोना की जोड़ी को एक साथ देखना मजेदार है। एक बात तो तय है इस होली में ये गाना लोगों को खासा पसंद आने वाला है।
सोशल मीडिया पर धूम मचाता भोजपूरी होली सॉन्ग (New Holi song 2022)
खेसारी का लेटेस्ट होली सॉन्ग के बिना होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। फैंस को खेसारी लाल यादव का ये गना बहुत पसंद आ रहा है। इसी का असर है कि भतीजवा के होली गाना 16 फरवरी 2022 को रिलीज होने के बाद से, ख़बर लिखे जाने तक इसे 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गौरतलब है कि गाने को खेसारी और अंत्रा ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स अखिलेश ने लिखे हैं। साथ ही इस भोगपुरी गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है और कंपोजर शुभम् तिवारी हैं।
हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। आप सांझ संजोली पत्रिका से इस्टाग्राम पर जुड़ सकते हैं। आपको बेहतर और सटीक जानकारी प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें
- भूल भुलैया 2 मजे़दार है ट्रेलर आपने देखा क्या?
- कार्तिक आर्यन फिल्मी करियर: हिट है कार्तिक आर्यन की हर अदा
- कश्मीरी पंडितों की भावनाओं को महसूस करना है तो देखें: द कश्मीर फाइल्स The Kashmir Files Movie Review