Food

घरपर इस तरह बनाएं स्वादिष्ट कुरकुरी जलेबी (Jalebi Recipe)

संडे की सुबह हो और नाश्ते में गर्मागरम जलेबी मिले तो क्या कहने! अगर कहीं जलेबी घर की बनी हो तो स्वाद दोगुना हो जाएगा। वैसे भी जलेबी बड़े हों या बच्चे सभी को पसंद होती है। अगर आप सोच रहे हैं कि इसे बनाने में बहुत झंझट हैं तो परेशान न हों। हम आपको स्वादिष्ट जलेबी बनाने का सबसे आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

Dimple Arora has been teaching people how to cook for many years. People like his recipe very much. His response is very much liked in Hindi magazine Sanjh Sanjoli.
Chef Dimple Arora

Skilled chef Dimple Arora shares her Jalebi Recipe from Sanjh Sanjoli (Hindi Magazine)

Jalebi बनाने के लिए सामग्री

3 कप मैदा
1/2 कप मकई का आटा
2 कप दही
बेकिंग सोडा
1/2 कप घी
2 टेबल स्पून तेल
3 कप चीनी
3 कप पानी
आधा चम्मच फूड कलर

दिल जीत लेगी कढ़ाई पनीर के ये रेसिपी: Kadai paneer recipe

तरीका (Delicious Jalebi) 

1. सबसे पहले मैदा, मकई का आटा और बेकिंग सोडा को आपस से अच्छे से मिला लें, इसके बाद मिश्रण में घी और खाने का रंग मिलाएं। गाढ़ा घोल बनाने के लिए इसमें दही और पानी मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें जब तक कि यह गाढ़ा न हो, घोल को 20 मिनट के लिए छोड़ दें। चीनी की चाशनी बनाने के लिए, मध्यम आंच पर एक पैन में पानी गर्म करें। इसमें चीनी डालें और पूरी तरह से घुल जाने तक मिलाएं। इसके इस घोल के गाढ़ा होने तक मिलाएं।

2. अब डीप फ्राई के लिए मध्यम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें। मलमल के कपड़े में जलेबी का घोल भरें और कपड़े में छोटा छेद करके घोल को छेद से बाहर लाने के लिए मलमल के कपड़े को निचोड़ें। गर्म तेल में चलेबी के परफेक्ट सर्कल बनाने के लिए अंदर से बाहर की ओर जाएं। जलेबी को कुरकुरा और सुनहरा होने तक तलें।

3. इसके बाद तैयार जलेबी को चीनी की चाश्नी में 2-3 मिनट के लिए भिगो दें। सुनिश्चित करें कि चीनी की चाश्नी गर्म हो। इसके बाद जलेबी चाश्नी से निकालकर ट्रे पर रखें और गर्मागरम परोसे।