मिलेगा बांझपन से छुटकारा, मानिये विशेषज्ञ की ये बात

क्या आप भी बांझपन से छुटकारा चाहती हैं? क्या आप पिछले एक साल या उससे अधिक समय से गर्भधारण करने की कोशिश कर रही हैं? निराश न हों क्योंकि आप अकेले नहीं हैं। एक अनुमान के मुताबिक हर चार जोड़ों में से एक को बांझपन की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि इसका समाधान है।

Mother’s Lap Vrindavan
Dr Shobha Gupta, Mother’s Lap IVF centre, New Delhi

मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर, नई दिल्ली की मेडिकल डायरेक्टर और इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर शोभा गुप्ता ने बताया बांझपन की स्थिति का सामना करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन असंभव कुछ भी नहीं है। उचित उपचार और दवाओं के साथ, आप जितनी जल्दी सोच सकते हैं, उतनी जल्दी आप अपने बच्चे को प्राप्त कर सकते हैं। कभी आशा न खोएं। कई जोड़ों ने आईवीएफ, आईयूआई, या अन्य उपलब्ध उपचारों से अपने नन्हे-मुन्नों को पाने में सफल हुए हैं। सकारात्मक रहें और सर्वाेत्तम उपचार प्राप्त करने के लिए अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

बांझपन से न हों परेशान मौजूद है समाधान

बांझ होने का अहसास बहुत बुरा होता है। यह कई जोड़ों को अलग-थलग कर सकता है। आइए कुछ परेशानियों पर नजर डालते हैं, जिनकों हराना आपके लिए जरूरी होता है।

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें

डॉक्टर शोभा ने बांझपन से छुटकारा पाने के लिए बताया कि इतने सालों के अनुभव के आधार पर मै बता सकती हूं कि लोगों में बांझपन विभिन्न भावनाओं के साथ आता है जैसे कि अपराधबोध, उदासी, शोक, शर्मिंदगी आदि। इसे लेकर हर कपल की अलग-अलग फीलिंग होती है। किसी भी दो व्यक्तियों की बांझपन की यात्रा समान नहीं होगी। अपने करीबी दोस्त या रिश्तेदारों या अपने साथी के साथ अपनी समस्या पर चर्चा करना अच्छा होता है।

हालाँकि, अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना कठिन होता है जब आपके आस-पास के सभी लोग बिना किसी परेशानी के गर्भधारण कर रहे हों। ऐसी भावनाओं से बाहर निकलने के लिए आप विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

अपने साथी को दुखी न होने दें

जब आप बांझपन के इलाज का करवा रहे होते हैं तो, तो याद रखें कि आपका साथी भी उसी भावना से गुजर रहा होता है। इसलिए आप दोनों ही एक दूसरे का सच्चा सहारा बन सकते हैं। एक दूसरे को कभी भी अकेला न महसूस करने दें। साथ ही आशावादी बने रहें। तनाव आपके इलाज को हानि पहुंचा सकता हैं, इसलिए तनाव से दूर रहें।

समूह का हिस्सा

आप कभी ये न सोचें कि आप अकेले हैं। इससे बचने के लिए आप एक ही समस्या का सामना कर रही महिलाओं का एक समूह बना सकते हैं। ऐसी चीजें आपके जीवन को आसान बनाने के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। खासकर तब जब आपकी भावनाओं को समझने वाला कोई न हो।

कारण को समझें

बांझपन से छुटकारा पाने के लिए उसके कारणों को समझना जरूरी होता है। बांझपन के कई कारण हो सकते हैं। आपको और आपके साथी को इसका पता लगाना होगा। डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट लें और बांझपन का सही कारण जानने के लिए अपना परीक्षण करवाएं। इस समस्या को हल करने के लिए अधिक से अधिक जानकारी एकत्र करें। यह जानने के लिए आप दिल्ली के मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर का रूख भी कर सकते हैं।