युवाओं को लुभा रही है “होली” पर ऑनलाइन खरीदारी – Holi shopping
होली के रंग सभी के दिलों को उत्साह से भर देते हैं। होली के त्योहार की खास बात भी शायद यही है कि रंगों के इस त्योहार में पूरा देश उत्साह में सराबोर नजर आता है। जहां एक ओर कोरोना वायरस के बढ़ते मामले एक बार फिर लोगों को डरा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर होली के त्योहार की तैयारियों में भी पूरा देश लगा हुआ है। खास बात ये है कि लोगों का रूझान ऑनलाइन शापिंग की तरफ और भी अधिक हो गया है। लोग जमकर ऑनलाइन शापिंग कर रहे हैं। सांझ संजोली की टीम ने कई लोगों से बात की जिसमें ये बात सामने आई कि लोग होली की खरीदारी के लिए ऑनलाइन ऑप्शन को तलाश कर रहे हैं। इस तरह वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच रहे हैं, साथ ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मौजूद अनेकों विकल्प उन्हें बहुत अच्छे लग रहे हैं। आइए अब बात करते हैं कुछ आकर्षक ऑनलाइन ऑप्शन की जिन्हें आप इस होली अपने लिए चुन सकते हैंः
स्मोकी ग्रिल इलेक्ट्रिक बारबेक्यू
होली का त्योहार हो और पकवानों की बात न हो ऐसा कहां हो सकता है। इस त्योहार आप स्मोकी ग्रिल इलेक्ट्रिक बारबेक्यू अपने घर ला सकते हैं, इसके लिए आप वंडरशेफ के स्मोकी ग्रिल इलेक्ट्रिक बारबेक्यू पसंद कर सकते हैं। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसका इस्तेमाल वातानुकूलित कमरे के अंदर भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें सुरक्षा स्विच के साथ शक्तिशाली हीटिंग है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी ऑफर कीमत 4999/- है। जिसे आप वंडरशेफ (wonderchef.com) की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
लाजियो स्टीम गन, 200 मिली, 1200 वाॅट
वंडरशेफ ने सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए हाल ही में लाजियो स्टीम गन लॉन्च किया है, जो नैनोस्प्रे का उपयोग करते हुए बड़ी सतहों आदि पर कीटाणुओं के प्रसार को खत्म कर सकता है। यह कॉम्पैक्ट मशीन घर पर कहीं भी ले जाने और उपयोग करने में आसान है। यह मशीन बैक्टीरिया और वायरस को मारने में सक्षम है, जो 99.5 प्रतिशत तक कीटाणुओं का खात्मा कर सकती है। इसको आप वंडरशेफ (wonderchef.com) से ऑनलाइन खरीद सकते हैं, जिसकी ऑफर कीमत 1,999/- है।
प्रिंटेड व्हाइट सलवार सूट
होली पर क्लासिक व्हाइट आउटफिट से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। पूरा सफेद सलवार सूट होली के रंग-बिरंगे रंगों के लिए एक आदर्श कैनवास है। आप इसे चांदी या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं और आप इसमें बहुत खूबसूरत दिखेंगी। इससे जुड़े कई विकल्प आपको अमेजन (amazon fashion) की वेबसाइट पर मिल जाएंगे।
पूरा सफेद कुर्ता और पजामा
लड़कों के लिए एक ढीलाढाला पूरा सफेद कुर्ता पजामा होली के त्योहार के लिए एकदम उपयुक्त है। इस लुक को और शानदान बनाने के लिए एक बंधानी या सॉलिट कलर का दुपट्टा भी लिया जा सकता है। इससे जुड़े कई विकल्प आपको अमेजन (amazon fashion) की वेबसाइट पर मिल जाएंगे।
कोल्हापुरी चप्पल
इन चप्पलों को इनकी शानदार डिजाइन और मजबूती के लिए जाना जाता है। इन्हें किसी भी पारंपरिक या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ आराम से पहना जा सकता है। इससे जुड़े कई विकल्प आपको अमेजन (amazon fashion) की वेबसाइट पर मिल जाएंगे।
डेनिम शॉर्ट
अगर आप इस बार होली पर पांरपरिक कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं तब आप एक डेनिम शॉर्ट और उसके साथ एक सॉलिड कलर वाली टॉप या टी-शर्ट का चुनाव करें। इसके साथ एक बंदना और फ्लिप फ्लोप्स पहनकर इस लुक को संपूर्णता प्रदान करें। इससे जुड़े कई विकल्प आपको अमेजन (amazon fashion) की वेबसाइट पर मिल जाएंगे।
फ्लोरल प्रिंटेड फ्लिप फ्लोप्स
फ्लिप फ्लॉप्स के बगैर एक कैजुअली चिक लुक अधूरा है। ये चलने में आरामदायक हैं और आप जो भी कपड़े पहनें वेस्टर्न या एथनिक यह सभी के साथ जंचते हैं। इससे जुड़े कई विकल्प आपको अमेजन (amazon fashion) की वेबसाइट पर मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः
- महिलाओं में ये समस्या नहीं है अच्छा संकेंत
- ये स्थितियां बन सकती हैं मल में झाग आने के कारण! Foamy or frothy stool
- बहुत ज्यादा थकावट का कारण ये तो नहीं! ध्यान दें