FashionGeneral

आपको भी कम करना है 2023 में अपना वजन!

अगर चाहते हैं सही वजन पाना तो अपनाएं ये नियम

आपने नए साल 2023 का जश्न मनाने की तैयारियां शुरू कर दी होंगी। हम सभी नए साल की शुरूवात नए जोश और उमंग के साथ करते हैं। यह समय नए-नए संकल्प लेने का भी होता है। कई लोग नए साल पर नए संकल्प लेते हैं, जिसके पालन के लिए पूरे जोश के साथ जुट जाते हैं। संकल्प में लोग वजन कम करना, व्यायाम करना, धूम्रपान छोड़ना आदि शामिल करते हैं। जिन लोगों का संकल्प वजन कम करना होता है वे जिम ज्वाइंन कर लेते हैं, यही वजह है कि जनवरी महीने में जिम जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाती है। लेकिन आज हम उन लोगों की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने बजन बढ़ाने का संकल्प लिया है, क्योकि ऐसे लोग अपने वजन को लेकर बहुत ही सेंसिटिव होते हैं। आइये जानते हैं वजन कम होने का कारणः

वजन कम होने के कारण

उच्च चयापचय का होना कुछ लोगों में दुबला होने कारण बन जाता है। उनका मेटाबॉलिज्म इतना अधिक होता है कि वजन कम करने की उनकी प्रवृत्ति कम हो जाती है। इसके बाद वे अगर अधिक फैट वाला भोजन खाते हैं फिरभी फायदा नहीं होता।

पारिवारिक इतिहास भी पतलेपन का कारण हो सकता है। कुछ लोग इस तरह के जीन के साथ पैदा होते हैं जो उन्हें स्वाभाविक रूप से पतला बनाते हैं और उनका बीएमआई कम होता है।

उच्च शारीरिक गतिविधि से भी आप दुबले-पतले बने रह सकते हैं। जो लोग नियमित रूप से बहुत अधिक शारीरिक गतिविधियां करते हैं जैसे टहलना, दौड़ना, तैरना या किसी भी प्रकार के खेल खेलना उनका वजन कम रह सकता है। ऐसा करके वे दिन में लगातार बहुत सारी कैलोरी जलाते हैं, और पतले बने रहते हैं।

यदि किसी व्यक्ति को एक या अधिक स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें हैं, तो ऐसी स्थिति में वजन बहुत जल्द ही कम हो जाता है। ऐसी स्वास्थ्य स्थितियों के कुछ उदाहरण कैंसर, मधुमेह आदि हैं।

निरंतर तनाव में रहने वाला व्यक्ति आमतौर पर अपने विचारों में बहुत अधिक व्यस्त होता है और लगातार चिंता करने से भी वजन में कम समय में बहुत अधिक गिरावट आती है।

अपने आदर्श वजन को पाएं

अपने वजन को बढ़ाने के लिए सबसे आसान व असरदार उपाय है अधिक कैलोरी वाले भोजन को अपनाना, इसलिए, भारी भोजन और स्नैक्स के रूप में एक दिन में अधिक कैलोरी और पोषक तत्व से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं। इसके साथ ही आप अपने भोजन में टॉपिंग के रूप में नट्स, अंकुरित अनाज या पनीर को शामिल करके अपने कैलोरी का सेवन बढ़ा सकते हैं।

आलू का सेवन वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। यह आपके आहार में कैलोरी और स्टार्च को जोड़ने के सबसे आसान और सबसे पॉकेट-फ्रेंडली तरीकों में से एक है। चूंकि आलू में एक उच्च ग्लाइसेमिक होता है और इससे आपके रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि हो सकती है।

इसके साथ ही रोजाना एक ग्लास दूध भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। असल में दूध को पारंपरिक रूप से वर्षों से वजन और मांसपेशियों को बढ़ाने का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह न केवल कैलोरी से भरपूर है, बल्कि इसमें प्रोटीन के साथ-साथ, अच्छी मात्रा में वसा, कैल्शियम, विटामिन ए और खनिजों की भी अच्छी मात्रा होती है। यह मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है।

यह भी पढ़ेंः