2023 में आने वाली इन 6 फिल्में जिनका सबको होगा बेसब्री से इंतजार

कुछ फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो, बॉलीवुड के लिए पिछले कुछ साल निराशाजनक रहे हैं। कई बड़ी फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर अच्छे परिणाम नहीं दे पाईं। हालांकि, नए साल पर बॉलीवुड बहुत उत्साहित लग रहा है। इसके साथ ही लोगों को भी कई बड़ी धमाकेदार फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। बॉलीवुड से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस के लिए 2023 का साल 2022 से बेहतर होगा। चलिए इस साल जिन फिल्मों को दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है उनकी बात करते हैं।

2023 में आने वाली फिल्में

गदर 2

सन्नी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल 2001 में मूल फिल्म के रिलीज़ होने के 22 साल बाद बड़े पर्दे पर आने जा रहा है। फिल्म निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है जो पहले भाग के निर्देशक भी थे। अब देखना ये होगा कि क्या गदर 2 अपनी पिछली सफलता के रिकार्ड को भी तोड़कर धमाल मचा पाएगी।

पठान

शाहरुख खान की पिछली फिल्में जो बॉक्स-ऑफिस पर असफल रही थी और उसके बाद अभिनेता ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। अब बॉलीवुड के बादशाह 2023 में सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म पठान के साथ वापसी करने जा रहे हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं और यह 25 जनवरी 2023 को रिलीज़ होने वाली है।

इंडियन 2

सुपरस्टार कमल हासन 2023 में एक बार फिर अपने फैंस का दिल अपने अभिनय से जीतने की कोशिश करेंगे। यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई इंडियन का सीक्वल होगी। हालाँकि फिल्म मूल रूप से 2017 में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन महामारी के कारण इसमें देरी हुई। फिल्म में गुलशन ग्रोवर, काजल अग्रवाल और रकुलप्रीत सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

किसी का भाई किसी की जान

एक्शन कॉमेडी किसी का भाई किसी की जान का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी। यह 2014 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म वीरम की रीमेक है और इसमें दक्षिण के सुपरस्टार वेंकटेश, जगपति बाबू, पूजा हेगड़े और अन्य कलाकार भी हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ रॉकी ​​​​और रानी की प्रेम कहानी में एक बार फिर साथ आएंगे और दिलचस्प बात यह है कि करण जौहर भी इस फिल्म के साथ 2016 के बाद निर्देशक के रूप में वापसी करेंगे, जो अप्रैल में रिलीज होने वाली है।

आदिपुरुष

आदिपुरुष जिसका लोगों को बहुत इंतजार है। इस साल इस फिल्स से भी बॉक्सऑफिस को बहुत उम्मीदें होंगी। इसकी रिलीज को जून 2023 तय हुई है। गौरतलब है कि मीडिया खबरों के अनुसार कुछ विवादों और अधूरी तैयारियों के चलते के चलते इसकी रिलीज को आगे बढ़ाया गया है। यह 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें प्रभास मुख्य भूमिका में हैं।