सेक्स के ये 7 फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! – health benefits of love making

ब्लड प्रेशर कम करें

क्या आप उन लाखों लोगों में से एक हैं जो उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं? सेक्स आपको इसे कम करने में मदद कर सकता है। कई अध्ययनों ने विशेष रूप से संभोग (हस्तमैथुन नहीं) और निम्न सिस्टोलिक रक्तचाप के बीच एक लिंक को दिखया गया है, जिसे लोगों के ब्लड प्रेशर टेस्ट में साफ देखा गया है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए सेक्स रक्तचाप कम करने वाली दवाओं की जगह नहीं ले सकते, लेकिन वे एक उपयोगी जरूर साबित हो सकता है।

व्यायाम की तरह उपयोगी

हर तरह की शारीरिक गतिविधि की तरह, सेक्स से भी कैलोरी बर्न होती है! क्या आप जानते हैं कि बैठकर टीवी देखने से प्रति मिनट लगभग 1 कैलोरी बर्न होती है। सेक्स करने से आपकी हृदय गति बढ़ जाती है और विभिन्न मांसपेशी समूहों का उपयोग होता है, जिससे प्रति मिनट लगभग 5 कैलोरी जलती है। नियमित सेक्स आपके जिम की जगह नहीं ले सकता है, लेकिन सक्रिय, स्वस्थ यौन जीवन आपके लिए व्यायाम की तरह हो सकता है।

इम्यून सिस्टम को बूस्ट करें

शोध के अनुसार सही अंतराल में सेक्स आपके बीमार पड़ने के दिनों की संख्या कम कर सकता है। यौन सक्रिय लोगों की तुलना में जो यौन रूप से सक्रिय नहीं उन लोगों में किए गए अध्ययन से कुछ बाते सामने आई हैं। सेक्स आपके शरीर की बैक्टीरिया, वायरस और अन्य कीटाणुओं के खिलाफ सुरक्षात्मक एंटीबॉडी बनाने की क्षमता को बढ़ाता है जो आम बीमारियों का कारण बनते हैं।

बेशक, स्वस्थ यौन जीवन के अलावा भी मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित करने में कई अन्य कारक भी जिम्मेदार होते हैं, जैसे कि संतुलित भोजन करना, दैनिक व्यायाम करना, पर्याप्त नींद लेना आदि, संक्रामक बीमारियों के खिलाफ मजबूत और स्वस्थ बचाव में योगदान करते हैं।

कामेच्छा में बढ़ोतरी

घटती कामेच्छा के लिए सबसे अच्छा उपाय यौन संबंध बनाना ही है! सेक्स करने से वास्तव में इच्छा बढ़ती है और अगर दर्द या योनि का सूखापन कुछ महिलाओं के लिए सेक्स करना चुनौतीपूर्ण बना देता है, तो यौन गतिविधि इन समस्याओं से निपटने में भी मदद कर सकती है। सेक्स योनि की चिकनाई, योनि में रक्त के प्रवाह और मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाता है, जिससे कामेच्छा (लाइबीबो) में बढ़ोतरी होती है।

health benefits of love making

महिला मूत्राशय नियंत्रण में सुधार

एक अनुमान के अनुसार मूत्राशय से संबंधित समस्या लगभग 30 प्रतिशत महिलाओं को प्रभावित करती है। नियमित ओर्गास्म होने से महिला के पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां काम करती हैं, उन्हें मजबूत और टोनिंग करती हैं। पैल्विक मांसपेशियां मजबूत होने का मतलब है कि इससे अचानक मूत्र के रिसाव का जोखिम कम होता है।

नींद में सुधार

सेक्स आपको बेहतर नींद में मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि संभोग करने से एक प्राकृतिक नींद सहयोगी प्रोलैक्टिन नामक हार्मोन रिलीज होता है। प्रोलैक्टिन हार्मोन नींद आने में मदद कर सकता है। इसी कारण से आपने महसूस किया होगा कि सेक्स करने के बाद आपको आसानी से नींद आ जाती है।

शरीर में दर्द

यौन उत्तेजना (हस्तमैथुन सहित) आपके कुछ दर्दों को दूर रखने में मदद कर सकता है। ओर्गास्म के परिणामस्वरूप कुछ हार्मोन्स का स्राव होता है जो दर्द संकेतों को अवरुद्ध करने में मदद कर सकते हैं। अध्ययनों के अनुसार सक्रिय व स्वस्थ यौन जीवन शरीर में ऐंठन, गठिया और यहां तक कि सिरदर्द के लक्षणों को कम सकने में सहायक हो सकता है।

हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। आप सांझ संजोली पत्रिका से इस्टाग्राम पर जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः